शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनाई

Share News

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी आयोजित कर शिक्षा और शिक्षकों के महत्व पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव आनंद मौर्या ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं, जहां शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव स्वयं शिक्षक रहे और उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को करीब से समझा।कार्यक्रम का संचालन रामसिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर उमेश प्रधान, गोपाल पाण्डेय, हीरू यादव, अखिलेश यादव, अश्वनी चौहान, रामकुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद यादव, रामसिंह भारद्वाज, सतेन्द्र यादव, धर्मवीर पटेल, पुतुल यादव, संजय पहलवान, विनोद पटेल, काशीनाथ, सुभाष यादव, मो. नदीम, राजू यादव, रमेश सेठ, विनोद यादव, अली खान, महिपाल, शिवशंकर, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *