बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, पीड़ित परिवारों का जाना हाल

Share News

पीड़ित परिवारों को वितरित किए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराए

मंत्री ने छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट देकर उन्हें दुलारते हुए खूब पढ़ाई करने की नसीहत दी

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार देर शाम शैलपुत्री एवं सरैया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों तथा राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली।

मंत्री ने प्रभावित परिवारों को फूड पैकेट एवं राहत सामग्री वितरित किये।छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट देकर उन्हें दुलारते हुए खूब पढ़ाई करने की नसीहत दी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। राहत शिविरों में रह रहे परिवारों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविरों में रह रहे लोगों की जरूरतों का नियमित रूप से जायजा लेते हुए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार प्रीति पांडेय, पार्षद अशोक कुमार मौर्या, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, कमलेश सोनकर, शंभु पटेल, मनोज जायसवाल सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *