
बृजेश गुप्ता
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। लघु उद्योग भारती संगठन की बैठक आज कबीर चौरा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भारत की पहली तिमाही में GDP में 7.8% की बढ़ोतरी पर उद्यमियों ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।बैठक के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने कहा कि पहली तिमाही में GDP में 7.8% की बढ़ोतरी उम्मीद से बेहतर रही है। ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं। रियल एस्टेट, आईटी सेक्टर और प्रोफेशनल सेवाओं में 12.1% की बढ़ोतरी हुई है। इन आंकड़ों ने उन आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है कि अमेरिकी टैरिफ, ईरान युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक विकास दर की रफ्तार कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को व्यापक रूप से बदला है। इससे उत्पादकता बढ़ी है और आम नागरिकों को सशक्त बनाने में मदद मिली है।
राजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रथम तिमाही में भारत की 7.8% GDP ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही है। दुनिया में बढ़ती अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियों के बीच यह उपलब्धि भारत की आर्थिक दृढ़ता और क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत की यह ऐतिहासिक आर्थिक प्रगति हर देशवासी के संकल्प तथा काशी के सांसद एवं देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी की राष्ट्रहित एवं उद्योगहित में बनाई गई नीतियों का परिणाम है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ जैसी योजनाओं ने भारत को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से उद्यमी सत्य प्रकाश शुक्ला, आदित्य प्रकाश शुक्ला, बृजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हर्षिल मेहरा, आकाश बहल, सुशील कुमार एवं नयन गुप्ता उपस्थित रहे।
