तनाव प्रबंधन के साथ उद्यमिता के गुर सीखेंगे आरएसएमटी के छात्र

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के पांचवें दिन मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, उद्यमिता एवं नवाचार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रथम सत्र ‘तनाव प्रबंधन की तकनीकें’ विषय पर हुआ। इसमें विद्यार्थियों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों और प्रभावी प्रबंधन की उपयोगी तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्हें अध्ययन और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र का संयोजन पीएन सिंह ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों को अटल ऊष्मायन केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। केंद्र के निदेशक प्रो. पीवी राजीव ने विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता और नए व्यावसायिक विचार विकसित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण का संयोजन डॉ. विनिता कालरा एवं पीएन सिंह ने किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *