
वाराणसी। कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रद्युम गोस्वामी (29) निवासी शिवपुरवा, सिगरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने सिगरा, नदेसर, गिलट बाजार और अर्दली बाजार समेत अन्य क्षेत्रों से ई-रिक्शा व बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नाज किशोर पांडेय, नदेसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार पाठक, शत्रुघ्न गौड़, अभिलाष और अनुज कुमार शामिल रहे।
