एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

Share News

अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. सौरभ कुमार सिंह चुने गए

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, जनपद वाराणसी का चुनाव सोमवार को शिवपुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुआ। अध्यक्ष समेत संगठन के सभी 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी सौरभ सिंह एवं डॉ. आलोक सिंह की देखरेख में प्रक्रिया पूरी कराई गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि वह संगठन और कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव व विनोद कुमार सिंह, संगठन मंत्री आमिर खान, महामंत्री डॉ. सौरभ कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार चौबे, सचिव कमलकांत तिवारी व अली खान, संयुक्त सचिव विनय मिश्रा व डॉ. गीता यादव, विधि सलाहकार रमेश यादव, संयुक्त महामंत्री रजनीकांत दुबे, मीडिया प्रभारी दिनेश सेन और प्रचार-प्रसार मंत्री अभिषेक कुमार सिंह शामिल हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *