नैमिषारण्य व मनगढ़ का भ्रमण कर लौटे बरनवाल समाज के लोग

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। बरनवाल सेवा समिति एवं बरनवाल महिला समिति वाराणसी की ओर से बरनवाल बंधुओं का नैमिषारण्य एवं मनगढ़ भ्रमण कराया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, मंत्री डॉ. विनोद कौशिक, अध्यक्षा नीलू बरनवाल व कोषाध्यक्ष कीर्तन बरनवाल के संयोजन में आयोजित यात्रा में श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य स्थित चक्रकुंड में स्नान कर प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। इसके बाद मनगढ़ में कृपालु जी महाराज द्वारा निर्मित मंदिर व झांकियों का दर्शन-भ्रमण किया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. नन्दलाल बरनवाल, अरुण कुमार बरनवाल, मोहनलाल बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र बरनवाल, घनश्याम बरनवाल, गोपाल बरनवाल, अंजू बरनवाल, सुषमा कौशिक, शोभिका बरनवाल सहित वन्दना, यशोदा, संध्या, गोविन्द, हेमन्त, यशवन्त, अशोक, पंकज, देवेंद्र, रवि प्रकाश, प्रतिभा, मंजुला, प्रियदर्शिनी, मधु, आरती, कविता आदि शामिल रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *