
योगी सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बेहतर संसाधन और उचित मंच उपलब्ध करा रही हैं-रविन्द्र जायसवाल
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने विधायक निधि से 30 लाख रूपये से 5 अखाड़ों को उपलब्ध कराए कुश्ती गद्दा
वाराणसी। काशी के अखाड़ों में पहलवान अब गद्दों पर अभ्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर काशी के अखाड़ों में होने वाला परंपरागत कुश्ती दंगल के लिये अपने विधानसभा क्षेत्र के महावीर मंदिर अर्दली बाजार, फलाहारी बाबा अखाड़ा शिवपुर, स्वास्तिक व्यायामशाला ढेलवरिया, चतुरी पहलवान व्यायामशाला सहित क्षेत्र के प्रमुख 5 अखाड़ों को अपने विधायक निधि से लगभग 30 लाख की लागत से गद्दे उपलब्ध कराया। नागपंचमी पर इन्हीं गद्दों पर पहलवानों ने परंपरागत कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में अपने कर्तव्य दिखाये।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल स्वयं इन अखाड़ों पर मौजूद रहकर अपने हाथों गद्दे सौंपे तथा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को प्रोत्साहित करने तथा युवा पहलवानों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के इन पांच प्रमुख अखाड़ों को गद्दे उपलब्ध कराकर वहां पर दंगल भी आयोजित कराए गए। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। योगी सरकार का प्रयास है कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बेहतर संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराया जाए। गद्दे/मैट पर आयोजित होने वाले इन दंगलों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा नई पीढ़ी को कुश्ती के प्रति आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा। पारंपरिक अखाड़ों को आधुनिक खेल सुविधाओं से जोड़कर युवा पहलवानों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर स्टाम्प मंत्री के सुपुत्र आयुष जायसवाल, प्रदीप सोनकर (अध्यक्ष), अरविन्द सिंह, अशोक मौर्या मनोज सोनकर तारा प्रसाद सोनकर संतोष कुमार यादव, सदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, मदन पहलवान, बीके त्रिपाठी, सुनील शर्मा, अनिल शाव, मुरली, उपाध्यक्ष अमित कुमार मौर्या आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
