नाग पंचमी पर पहलवानों ने दिखाया दमखम, फलहारी बाबा अखाड़े में सजा भव्य दंगल

Share News

वाराणसी। नाग पंचमी के अवसर पर शिवपुर स्थित फलहारी बाबा अखाड़े में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़े में जुटे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी और अखाड़े की पवित्र मिट्टी का विधिवत पूजन कर किया गया। पूजन के बाद पहलवानों ने अखाड़े की मिट्टी माथे पर लगाकर गुरु और अखाड़े के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और खेल भावना का संदेश दिया। कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। फलहारी बाबा अखाड़े में वर्षभर 365 दिन कुश्ती का अभ्यास कराया जाता है।

इस अवसर पर रामचन्द्र पहलवान, केशव यादव, चन्दन यादव, जित्तू यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव, झूल्लू यादव, काशी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *