रानी अवंतीबाई लोधी का शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा

Share News

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, अर्दली बाजार में शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतोष यादव ‘बबलू’ ने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए विषम परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और वीरता की मिसाल है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह पटेल, राजू यादव, अखिलेश यादव, धर्मवीर पटेल, पुतुल यादव, विनोद शुक्ला, आलोक सौरभ, विजय टाटा और अयाज खान मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *