हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवपुर, निकली भव्य कांवर शोभायात्रा

Share News

वाराणसी। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को श्री बाबा नागेश्वर कांवरिया संघ की ओर से शिवपुर से भव्य कांवर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती, दो विशाल शिवलिंग और नंदी सहित आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। सैकड़ों शिवभक्त और कांवरिये हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विशाल नंदी पर सवार भगवान शिव-पार्वती की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।वहीं सजे हुए विशाल शिवलिंग और नंदी की झांकियों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा के दौरान शिवपुर की गलियां भोलेनाथ के जयकारों से गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिवभक्त काशी के दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा जल भरेंगे। इसके बाद कांवरिये जौनपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां भगवान त्रिलोचन महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। यात्रा में अनिल मिश्रा, विपिन मोदनवाल, कमलेश केशरी, शंकर गुप्ता और कैलाश गौड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *