रेड क्रॉस सोसाइटी ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Share News

वाराणसी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बेनिया बाग स्थित रेड क्रॉस कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. संजय राय ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने सभी सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा और मानवता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के बाद संस्था के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपसभापति वेदमूर्ति शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में जय प्रकाश बालानी, डॉ. एसएस गांगुली, एडवोकेट हेमंत केशवानी, डिवीजनल वार्डेन (सिविल डिफेंस) संजय कुमार राय, मन्नू जसवानी, डॉ. सुभाष गुप्ता, रूपेश सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *