सीए शाखा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

Share News

वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की शाखा में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाखा परिसर में सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारियों एवं सीए सदस्यों ने ध्वजारोहण कर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाते हुए देश के विकास में योगदान देने की बात कही गई। साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। शाखा परिसर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ सीए नारायण खेमका, उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सिकासा एवं कोषाध्यक्ष सीए नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय, सीए नीरज कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश, सीए शिशिर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *