स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विभिन्न स्थलों पर फहराया विशाल राष्ट्रीय ध्वज

Share News

राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है-रविन्द्र जायसवाल

सीआरपीएफ परिसर पहाड़ियां में विधायक निधि से 7.825 लाख की लागत 30×20 फीट आकार के 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित विशाल तिरंगे का फहरा कर लोकार्पण किया

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्थापित विशाल राष्ट्रीय ध्वजों का प्रतिस्थापन कर उन्हें पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस लाइन, आशापुरा चौराहा तथा पहड़िया स्थित सीआरपीएफ कैंप,यू.पी.कॉलेज तथा अंबेडकर चौराहा, कचहरी पर करीब 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित 30×20 फीट के विशाल तिरंगे को फहराया। उन्होंने सीआरपीएफ परिसर पहड़िया में विधायक निधि से 7.825 लाख की लागत 30×20 फीट आकार के 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित विशाल तिरंगे का फहरा कर उसका लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे को सम्मान के साथ फहराना प्रत्येक नागरिक का गौरव और जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थानों पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आजादी के अमृत काल में हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *