शिवपुर रामलीला: रामेश्वरम पूजन और सेतुपार के बाद सजी सुवेलगिरी की मनोहारी झांकी

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शिवपुर की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को रामेश्वरम पूजन, सेतुपार होना और सुवेलगिरी की झांकी का प्रसंग अत्यंत मनोहारी और भक्तिरस से परिपूर्ण होता है। लंका पर आक्रमण से पूर्व भगवान राम ने समुद्र तट पर वानर सेना के साथ शिवलिंग की स्थापना कर विधि-विधान से रामेश्वरम पूजन किया, जो शिव-भक्ति और आराध्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इसके उपरांत, नल और नीर द्वारा बनाए गए अद्भुत रामसेतु पर चलकर संपूर्ण वानर सेना और प्रभु श्रीराम ने समुद्र पार किया। यह दृश्य भक्तों के मन में असीम उत्साह भर देता है।समुद्र पार करने के पश्चात प्रभु श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ सुवेलगिरी पर्वत पर पहुंचे। सुवेलगिरी की झांकी में भगवान राम का पर्वत की ऊंचाइयों से लंका की भव्यता और रावण के महलों का निरीक्षण करने का सजीव चित्रण किया जाता है। मंच पर सजी इस भव्य झांकी में चारों ओर गूंजते श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो जाता है और दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *