भोजूबीर रामलीला: रणभूमि में उतरा लंकापति, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण से रावण के प्रथम युद्ध

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर की रामलीला में रावण के प्रथम युद्ध का प्रसंग अत्यंत रोमांचकारी और भव्य रूप से प्रस्तुत किया गया। कुंभकर्ण और मेघनाद के वध के बाद जब लंकाधिपति रावण स्वयं युद्धभूमि में उतरता है, तो पूरा मैदान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोषों से गूंज उठता है। रथ पर सवार होकर पहुंचे अभिमानी रावण और पैदल युद्ध कर रहे भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के बीच घनघोर युद्ध होता है। रावण की प्रचंड गदा और बाणों का प्रहार देख दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। लक्ष्मण जी के मूर्छित होने के प्रसंग के बाद, भगवान राम रावण के सभी दिव्य अस्त्रों को निष्फल कर देते हैं और उसके मुकुट व धनुष को काट गिराते हैं। निहत्थे हुए रावण को दयालु श्रीराम जीवनदान देकर लंका लौटने की चेतावनी देते हैं। इस दृश्य ने उपस्थित अपार जनसमूह को भावविभोर कर दिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *