बस की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शिवपुर के गिलट बाजार-सुद्धीपुर बाईपास पर बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबतपुर स्थित घर लौट रहे 34 वर्षीय भवन निर्माण ठेकेदार अनुज कुमार पटेल को पीछे से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पिछले पहिये की चपेट में आने से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। तेज बारिश के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।सूचना मिलने पर एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *