
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल का जन्मदिन मंगलवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों एवं समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का माहौल उस समय और खास हो गया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की बेटी का जन्मदिन भी मंगलवार को ही था। उनके वाराणसी आगमन के अवसर पर गुलाब बाग स्थित कार्यालय में रविन्द्र जायसवाल ने उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस्कॉन मंदिर के पुजारी तथा अक्षय पात्र से जुड़े गुरुजी सहित अन्य लोगों ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। भक्ति संगीत और मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर रविन्द्र जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।
