
राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाराणसी शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। श्री मौर्य ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, परिश्रम, सादगी और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने ज्ञान और दूरदर्शिता से देश का मान बढ़ाया। उनके विचार सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना जरूरी है। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में संजय मौर्य प्रधान, मन्नू अंसारी, मनोज यादव, आनंद स्वरूप महाराज, सुक्खू यादव, अशोक मौर्य, विजय चौहान, सुमित मौर्य, सोनू मौर्य, संजय प्रजापति, अमर सिंह चौहान, सतीश मौर्य और चंद्र कुमार भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
