
अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के चौथे दिन स्त्री रोग एवं चर्म रोग परामर्श शिविर में जुटीं महिलाएं
वाराणसी। श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत आयोजित श्री अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के चौथे दिन बुधवार को श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज में स्त्री रोग एवं चर्म रोग परामर्श शिविर लगा। इसमें करीब 80 महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शुभारंभ श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल और हेल्पलाइन की मुख्य संयोजक शशिबाला शाह ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल जैन ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार के बारे में जानकारी दी। वहीं शाह स्पेशलिटी क्लिनिक की डॉ. नेहा शाह ने मेलास्मा समेत त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने महिलाओं को तेज धूप से बचने और बाहर निकलते समय नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी। स्वागत शशिबाला शाह, संचालन प्रद्युम्न शाह और धन्यवाद ज्ञापन रजनी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर श्याम कृष्ण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, धवल प्रकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, गरिमा टकसाली, पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी, गिरधर दास अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, वाणी अग्रवाल, मधु अग्रवाल और उषा गनेरीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
