तोरिया बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है-जिला कृषि अधिकारी

Share News

तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी द्वारा 200 कृषकों का चयन हुआ

चना, मटर, मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण के लिए सामान्य बिक्री की बुकिंग चल रही है

वाराणसी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया है तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु कुल 315 कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की गयी थी, जिसमें ई-लाटरी के माध्यम से कुल 200 कृषकों का चयन किया गया है। उन्होंने चयनित किसानो को बताया है कि वे अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से सम्पर्क कर तोरिया बीज अविलम्ब प्राप्त कर लें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में तोरिया बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। खेत जुताई लायक होने पर जुताई करते हुए तोरिया की अविलम्ब बुवाई कर लें। यह फसल 90 से 95 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। कैश क्राप के रूप में इससे अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया है कि अभी भी चना, मटर, मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण के लिए सामान्य बिक्री की बुकिंग चल रही है। उक्त की खेती हेतु इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov. in पर बुकिंग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम् लाभ उठायें, जिससे बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *