शिक्षक संघ कार्यकारिणी गठित: डॉ. रमेश बने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के नए अध्यक्ष

Share News

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा और प्रो. ममता वर्मा की देखरेख में आयोजित शिक्षक संघ की आम बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।बैठक के शुरुआती चरण में पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओम शर्मा तथा पूर्व महामंत्री डॉ. धीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रमुख गतिविधियों का ब्योरा सदन के समक्ष रखा। तत्पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

नवगठित कार्यकारिणी:डॉ. रमेश कुमार (विधि): अध्यक्ष,डॉ. विनीत कुमार (इतिहास): वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉ. अमित पांडेय (भूगोल): कनिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉ. प्रज्ञा ओझा (हिन्दी): महामंत्री,डॉ. आकांक्षा सिंह (अंग्रेजी): संयुक्त मंत्री,डॉ. रविकांत कसौधन: कोषाध्यक्ष,निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए सदैव पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *