राम के राज्याभिषेक की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक

Share News

वाराणसी। अतिप्राचीन शिवपुर की रामलीला में सोमवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रावण वध और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने पर प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ। उनके आगमन से पूरी अयोध्या में हर्षोल्लास छा गया और विधि-विधान से उनका राज्याभिषेक हुआ।राज्याभिषेक के बाद लंका विजय में सहयोग करने वाले वानरों की विदाई का मर्मस्पर्शी प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान शंकर सहित विभिन्न देवी-देवताओं ने पहुंचकर प्रभु श्रीराम की स्तुति की और उनकी महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंचन के दौरान दर्शक लगातार श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। इस प्रकार वानरों की विदाई और देवताओं द्वारा स्तुति के साथ रामलीला का यह प्रसंग श्रद्धापूर्वक हुआ।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *