
वीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का किया आह्वान
वाराणसी। टैगोर टाउन कॉलोनी, अर्दली बाजार स्थित सांसद वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी की उत्तरी विधानसभा इकाई की बैठक हुई। इसमें शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर मतदाता सूची की समीक्षा, जनसंपर्क और बूथवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुटने और मतदाताओं से निरंतर संपर्क करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ. ओपी सिंह, हरीश नारायण सिंह, डॉ. रामबालक पटेल, महेंद्र पाल पिंटू, अजय चौधरी, प्रमोद राय, प्रशांत सिंह पिंकू, डॉ. रमेश राजभर, गोपाल पाण्डेय, जिशान कलाम, लवकुश पगड़ी, दुर्गेश पाल और मनोज मौर्य आदि थे।
