शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने की तैयारी बैठक

Share News

वाराणसी। रुप्पनपुर (पैगम्बरपुर) स्थित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव के कैंप कार्यालय में शनिवार को आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी बैठक हुई। इसमें वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव के समर्थन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। छूटे हुए शिक्षक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए वित्तविहीन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारी विद्यालयवार संपर्क कर मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में जूनियर हाईस्कूलों को अनुदान देने और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के विनियमितीकरण सहित शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कई कदम उठाए गए। शिक्षकों की समस्याओं, पुरानी पेंशन और वित्तविहीन शिक्षकों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही गई। संचालन बौद्ध अवधेश कुमार अंबेडकर और धन्यवाद ज्ञापन रूप नारायण पटेल ने किया। बैठक में गणेश यादव, जैन कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, जगदीश यादव, मारकंडे प्रसाद, राजकुमार यादव, मनोज पटेल, राजबहादुर यादव, स्वामीनाथ पटेल, अरविन्द यादव, वीरेंद्र मौर्य, अशोक यादव, गोविंद राजभर, मनोज कुमार मौर्य, राजन मौर्या, अशोक मौर्या एवं लक्ष्मीशंकर मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *