भोजूबीर रामलीला में सीता-हरण और शबरी मिलन का मंचन

Share News

जटायु मोक्ष के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावुक, कबन्ध वध की लीला भी हुई

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर रामलीला में सोमवार को सीता-हरण, जटायु मोक्ष, कबन्ध वध और शबरी मिलन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

लीला के दौरान रावण छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। सीता की खोज में निकले प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की मुलाकात घायल जटायु से होती है। जटायु उन्हें रावण द्वारा सीता हरण की जानकारी देते हैं। इसके बाद जटायु प्राण त्याग देते हैं। प्रभु श्रीराम उनका अंतिम संस्कार कर मोक्ष प्रदान करते हैं। आगे प्रभु श्रीराम कबन्ध का वध करते हैं। इसके बाद शबरी मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। शबरी की अटूट भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति प्रेम देखकर दर्शक भावुक हो उठे। लीला के माध्यम से कलाकारों ने भक्ति, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *