
दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओएचई खराबी के कारण डेढ़ घंटे देरी से पहुंची, जिससे वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी एक घंटे विलंबित हुई। प्रयागराज के पास मनौरी हाल्ट पर हुई इस तकनीकी खराबी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रफ्तार भर रही 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। इस लेटलतीफी का असर वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर एक घंटे के विलंब के रूप में पड़ा। यह स्थिति तब रही, जब ट्रेन के लगभग साढ़े तीन बजे पहुंचने के साथ ही तुरंत लौटा दिया गया।
हालाँकि, रेलवे ने इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे रवाना हुई तो कानपुर तक 11 मिनट की देरी से पहुंची। कानपुर से रवाना हुई तो प्रयागराज जंक्शन पहुंचने तक लगभग डेढ़ घंटा विलंबित हो चुकी थी। इसलिए कि प्रयागराज से 17 किमी. पूर्व मनौरी हाल्ट के पास ओएचई (ओवर हाईटेंशन लाइन) में खराबी के कारण ट्रेन खड़ी हो गई। इंजीनियर जब तक गड़बड़ी दुरुस्त करते ट्रेन 17 किमी. पहुंचने में ट्रेन का परिचालन लगभग डेढ़ घंटे बेपटरी हो गया। इसका असर रहा कि वाराणसी जंक्शन पर अपने निर्धारित समय दो बजे के बजाए साढ़े तीन बजे पहुंच पाई। इससे ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि, अधिकारियों ने वाराणसी से ट्रेन को तुरंत ही रवाना कर दिया, इसके बावजूद वंदे भारत प्रयागराज पहुंचने तक निर्धारित समय साढ़े चार बजे के बजाए 1.03 मिनट की देरी से पहुंची थी।
