अर्दली बाजार रामलीला: चित्रकूट में राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावुक

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। रामलीला में सीता स्वप्न एवं लक्ष्मण विचार प्रसंग के बाद चित्रकूट में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत सभा में प्रभु श्रीराम को अयोध्या लौटने के लिए मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन राम ने पिता के वचन और मर्यादा का पालन करते हुए वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान राजा जनक के आगमन का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। भरत बिदाई के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद नंदीग्राम की झांकी के माध्यम से भरत के त्याग, तपस्या और भ्रातृप्रेम को दर्शाया गया। जयंत नेत्र भंग प्रसंग में प्रभु श्रीराम की शक्ति और न्याय का चित्रण हुआ। अंत में अत्रि मुनि से भेंट का मंचन किया गया। रामलीला के इन प्रसंगों में मर्यादा, त्याग, समर्पण और पारिवारिक प्रेम का संदेश दिया गया। दर्शकों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों का आनंद लिया। संयोजन में अध्यक्ष अनिल पांडेय, महामंत्री विपुल कुमार पाठक समेत समिति के अन्य सदस्यों ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *