
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार में चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान श्रीराम के जीवन के कई महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। लीला के दौरान सूर्पनखा की नाक काटने और खर-दूषण वध से विचलित रावण ने माता सीता के हरण की योजना बनाई और साधु का वेश धरकर कुटिया से सीता का हरण किया। इस दौरान रावण और जटायु के बीच हुए भीषण युद्ध और जटायु मोक्ष के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।लीला के प्रमुख आकर्षणसीता हरण प्रसंग: मायावी रावण ने छलपूर्वक माता सीता को लक्ष्मण रेखा पार करने पर विवश किया और पुष्पक विमान में बैठाकर लंका की ओर प्रस्थान किया।

जटायु मोक्ष: माता सीता को बचाने के लिए जटायु ने अदम्य साहस का परिचय दिया और रावण से आकाश में भीषण युद्ध किया। रावण द्वारा पंख काटे जाने पर वीर जटायु भूमि पर गिर पड़े, जिसे देख दर्शक भावुक हो गए।प्रमुख भेंट और प्रसंग: इसके पश्चात मंचन में सबरी मिलन, नारद मिलन, श्रीराम-हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता और बाली वध का शानदार और ऊर्जावान मंचन किया गया।इस भव्य मंचन ने उपस्थित रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा।
