हैंडलूम दिवस पर छात्राओं ने दिखाई देश की रंग-बिरंगी साड़ियों की झलक

Share News

वाराणसी। राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयपुर लालपुर में गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ से बने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा और बुनकरों के कौशल को प्रदर्शित किया।प्रदर्शनी में सूत कातने के चरखे, हथकरघा, पारंपरिक बुनाई उपकरण और हैंडलूम वस्त्रों के नमूने आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, ‘भारत की साड़ियां’ थीम पर आयोजित फैशन शो में छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध साड़ियों का प्रदर्शन किया। बनारसी, कांजीवरम, चंदेरी, पटोला, बांधनी, तांत और मधुबनी प्रिंट की साड़ियों ने सभी का ध्यान खींचा। छात्राओं ने संबंधित साड़ियों के इतिहास और विशेषताओं की जानकारी भी दी।प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि हैंडलूम केवल कपड़ा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने आयोजन को ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।

कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रीति शाह, डॉ. इशिता मिश्रा और डॉ. रोशनी सिंह के निर्देशन में हुआ। शिक्षिका अंकिता यादव का भी विशेष योगदान रहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *