प्रतियोगिताओं में चमके नौनिहाल, पुरस्कार पाकर बढ़ा उत्साह

Share News

वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अटेसुआ में शिक्षक-अभिभावक सहयोग से विद्यार्थियों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता और स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। प्रधानाध्यापक राधेश कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने बच्चों को आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संतोष प्रकाश सिंह, रत्ना सिंह, सारिका, पूनम कनौजिया, पूजा तिवारी, शिक्षामित्र इंदुमती देवी और एलएलएफ संस्था के सुनील कुमार पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक दिनेश कुमार ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *