सारनाथ में रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, बहेगी भक्ति रस

Share News

वाराणसी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार से पूर्व रविवार को प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सारनाथ स्थित प्रसिद्ध सारंग नाथ महादेव मंदिर में अपराह्न 11 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा।

सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा भक्ति संगीत के कार्यक्रम में कलाकारों सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रावण मास में सारंग नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताते चलें कि मंत्री रविन्द्र जायसवाल हर वर्ष श्रावण मास में बाबा सारंग नाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक करते हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *