अवैध पटाखा विस्फोट के पीड़ितों से मिले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Share News

क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत और पीड़ितों को सहायता दिलाने के दिए निर्देश

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट के बाद शनिवार शाम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विस्फोट में एक मकान ध्वस्त हो गया, जबकि आसपास के कई मकानों को भारी क्षति पहुंची। श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष और भाजपा नेता सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री चंद्रकला का आवास भी प्रभावित हुआ है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल से फोन पर वार्ता कर पीड़ितों को सहायता दिलाने पर चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सोमनाथ विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *