
वाराणसी। इसरा मुख्यालय अर्दली बाजार (उल्फत बीबी हाता) में रविवार को मौलाना हसीन हबीबी की सदारत में स्पेशल हज कैंप आयोजित हुआ। इसमें वाराणसी समेत मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया, चंदौली, भदोही आदि जिलों से चयनित हज जायरीनों की निःशुल्क मेडिकल स्क्रीनिंग कर फिटनेस प्रोफार्मा वितरित किया गया। कैंप में जायरीनों को आभा आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हज यात्रा से संबंधित प्रारंभिक जानकारी और जरूरी तैयारियों के बारे में बताया गया। कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से एक सितंबर को जारी सर्कुलर संख्या-10 के प्रावधानों से भी जायरीनों को अवगत कराया गया। महिला जायरीनों के लिए पर्दे का विशेष इंतजाम किया गया। लेडीज ट्रेनर सबीका खान, निकहत फातमा और सनम खान ने महिलाओं की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई। कैंप में इसरा के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
