हज के चयनित जायरीनों को स्पेशल हज कैंप में दी गई जरूरी जानकारी

Share News

वाराणसी। सोसाइटी फॉर सोशल रिवोल्यूशन एंड एक्शन (आईएसएसआरए) की ओर से रविवार को आयोजित स्पेशल हज कैंप-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौलाना हसीन हबीबी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में हज के आरजी (अस्थायी) रूप से चयनित जायरीनों के फी टाइप-25 फॉर्म निःशुल्क भरवाए गए तथा हज और उमराह से जुड़ी प्रारंभिक आवश्यक जानकारियां दी गईं। कैंप में बताया गया कि प्रत्येक चयनित हज यात्री को 10 अगस्त तक पहली किस्त जमा करने होंगे। साथ ही बैंक में भुगतान के दौरान पे-इन स्लिप पर हज कमेटी द्वारा जारी कवर नंबर और बैंक रेफरेंस नंबर अंकित करना अनिवार्य है। इसरा के अध्यक्ष मो.शाहरूख ने बताया कि जायरीनों को सरकारी एलोपैथिक चिकित्सक से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने, आवश्यक चिकित्सीय जांच कराने तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार नवीनतम रंगीन फोटो, पासपोर्ट की स्वप्रमाणित प्रतियां एवं अन्य दस्तावेज राज्य हज समिति, लखनऊ में जमा करने की भी जानकारी दी गई।शिविर में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही और देवरिया सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में हज जायरीनों ने निःशुल्क फॉर्म भरवाकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान मोहम्मद हबीब, मंसूर, परवेज, हमीदुर्रहमान, इकबाल अहमद, शमसुद्दीन, नदीम, मोहम्मद रशीद, मुर्सलीम, मकसूद, मोहम्मद तालीम, अब्दुल माजिद, सुल्तान अहमद, फुरकान, सुहैल खान, सलीम सहित बड़ी संख्या में महिला हज यात्री एवं आईएसएसआरए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *