श्री विश्वनाथ आश्रम में हुआ बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार

Share News

वाराणसी। गिलट बाजार स्थित अतिप्राचीन श्री विश्वनाथ आश्रम में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री विश्वनाथ आश्रम भंडारा समिति के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’ ने बताया कि आयोजन कई वर्षों से भक्तों एवं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से होता आ रहा है। सुबह 10 बजे बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर दो बजे 51 बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। शाम छह बजे गंगा आरती के साथ डमरू वादन हुआ। इसके बाद शाम सात बजे विशाल भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *