अर्दली बाजार के दुर्गा पूजा पंडाल में केदारनाथ धाम की झलक

Share News

पंडाल से वापसी में होंगे बाबा भोलेनाथ के दर्शन

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति अर्दली बाजार की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा पंडाल को केदारनाथ धाम की आकृति तैयार की जा रहा है। पंडाल में श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास कराने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। समिति के अनुसार प्रतिमा को अद्भुत एवं दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को मां के भव्य दर्शन होंगे। पूजा पंडाल में प्रवेश के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करेंगे, जबकि वापसी के मार्ग में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। क्लब के संरक्षक संजय श्रीवास्तव मोले, अशोक कुमार सिंह लल्लन, मनोज रावत,संजय विश्वकर्मा के अनुसार पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्व में भी विभिन्न मंदिरों की आकृति से पंडाल तैयार किया जा चुका है। पंडाल में दुर्गापूजा के दौरान यहां काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आते है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *