महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Share News

महात्मा गांधी ने श्रम की गरिमा को स्थापित किया और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया-जिलाधिकारी

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी और अपने विचार भी व्यक्त किए।कार्यक्रम की शुरुआत में गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की धुन को सभी ने एक स्वर में गाया।कलाकार उदयनाथ ने गांधी और शास्त्री पर लोकगीत प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी को गांधी और शास्त्री जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।उन्होंने गाँधी को याद करते हुए उनके स्वच्छता, शिक्षा और आंदोलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशनों में जब स्वयंसेवक शौचालय साफ करने से कतराते थे, तो गांधी जी खुद झाड़ू उठा लेते थे। वे अपना शौचालय खुद साफ़ करते थे। ऐसा करके उन्होंने श्रम की गरिमा को स्थापित किया और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। गांधी को जो सही लगा उसे उन्होंने अपने आत्मबल के साथ दृढ़ संकल्पित होकर किया। दोनों महापुरुषों से हमे यही प्रेरणा मिलती है कि हम सभी के लिए जीवन में सामान्य से असाधारण और असामान्य बनने का पूरा अवसर है। शास्त्री के जीवन से सादगी से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने शास्त्री के पीएम रहते हुए रूस दौरे पर ठंड के लिए रूसी पीएम द्वारा दिए गए ओवरकोट को अपने स्टाफ को देने का वाक़या सुनाया। कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और स्वाभिमान का एक बेमिसाल प्रतीक है। उन्होंने शास्त्री जी की फिएट गाड़ी का किस्सा भी सुनाया।कहा कि हमारा मानना है कि हम पब्लिक लाइफ में कोई लोकापवाद के कार्य ना करें,यह शास्त्री का विचार था। लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जो अपनी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। वह महात्मा गांधी से प्रभावित एक स्वतंत्रता सेनानी थे।दोनों महापुरुषों ने पब्लिक लाइफ के ऐसे उच्च मानक तय किए थे।हम सभी को उनसे सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि बड़े परिवर्तन व्यक्तिगत स्तर से ही शुरू होते हैं।

एडीएम एफआर ने कहा कि गांधी से पहले भी भारत में आंदोलन चल रहे थे लेकिन गांधी ने देश भर में घूमकर समझने का प्रयास किया और पाया कुछ लोगों के द्वारा यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने जन आंदोलन बनाने के लिए किसानों, मज़दूरों और महिलाओं को जोड़ने का काम किया। गाँधी ने उस समय में उन्होंने स्वच्छता, अस्पृश्यता उन्मूलन, ग्राम पंचायतों के गठन और मूलभूत शिक्षा के बारे में बात की थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। एडीएम एफआर ने गाँधी द्वारा गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके ट्रस्टीशिप के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार साझा किए। अन्य अधिकारियों व स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर एडीएम एफआर सदानंद गुप्ता, एडीएम सिटी पंकज कुमार, एडीएम सीएस अमित भारती, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीआरओ अजीत परेश, एसडीएम अंजलि सिंह व देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *