अर्दली बाजार में न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत दोपहर तीन बजे हुई, जिसके बाद प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। भंडारे का शुभारंभ महावीर मंदिर के महंत शैलेन्द्र द्विवेदी ‘बब्बू महाराज’ ने किया। आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं को ससम्मान प्रसाद वितरित किया।

इस सफल आयोजन में क्लब के संरक्षक संजय श्रीवास्तव ‘मोले’, अशोक कुमार सिंह ‘लल्लन’, मनोज रावत ‘अच्छू’ और संजय विश्वकर्मा,दिलीप सोनकर सहित अन्य तमाम पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *