
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर की रामलीला में शुक्रवार की रात भाई के प्रति त्याग, सम्मान और समर्पण से ओत-प्रोत प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया।लीला में दर्शाया गया कि भरत जी चित्रकूट पहुँचकर प्रभु श्रीराम से अयोध्या लौटने का अथक प्रयास करते हैं। वशिष्ठ मुनि, तीनों माताएँ, शत्रुघ्न, राजा जनक और माता सुनैना भी राम जी को मनाने पहुँचते हैं। माता कैकेई अपनी भूल पर क्षमा माँगते हुए राम से लौटने की विनती करती हैं, परंतु मर्यादा पुरुषोत्तम पितृ-वचन के पालन पर अडिग रहते हैं।श्रीराम को वापस लाने की व्याकुलता का यह दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

अंत में भरत जी प्रभु राम की चरण पादुका (खड़ाऊं) शीश पर धारण कर नंदीग्राम लौटते हैं और कुटिया बनाकर तपस्वी की भाँति खड़ाऊं की पूजा करते हुए राजकाज सँभालते हैं। संयोजन मंचन में ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार अस्थाना, दीपक जायसवाल, पं. मनोज कुमार पाण्डेय, कृष्ण मुरारी पाठक व राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।
