डांडिया महोत्सव: पारंपरिक परिधानों में थिरके युवा

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर स्थित राजमहल लॉन में शुक्रवार को रात में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक आदित्य प्रताप सोनकर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में श्रद्धालुओं और युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला।पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा की धुनों पर देर रात तक ताल से ताल मिलाई। भक्ति संगीत और डांडिया बीट्स के संगम ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।संयोजक आदित्य प्रताप सोनकर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना और युवाओं को आपस में जोड़ना है। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *