डी-लाइट क्लब ने सम्मान समारोह में सहयोगियों को सराहा

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति अर्दली बाजार की ओर से रविवार देर शाम एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में विशेष योगदान देने वाले समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित कर उनका आभार जताया गया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग पर टिकी होती है। सभी सदस्यों व सहयोगियों की निष्ठा, लगन और सक्रिय भागीदारी के बदौलत ही इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन अत्यंत शानदार और अनुशासित ढंग से पूरा हो सका। वक्ताओं ने सभी सम्मानित सदस्यों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर अमित राय, एडवोकेट अंकुर प्रकाश, अभिषेक सोनकर, आर्यन यादव, आयुष गुप्ता, विवेक रावत, एडवोकेट रवि श्रीवास्तव, अनूप सिंह, कृष्णा शर्मा, रोशन गुप्ता, मनीष रावत, शैलेंद्र सोनकर एवं अवनीश राय सहित समिति के कई अन्य सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *