
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर आयोजित नागपंचमी महोत्सव में सराहनीय योगदान के लिए डिठोरी महाल के पार्षद विनय शादेजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के भक्ति जागरण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक अजय चौबे ने उन्हें सम्मानित कर महोत्सव के सफल आयोजन में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर रमेश बधावन, पिंटू उपाध्याय, बचानू विश्वकर्मा, नवीन चौबे, घनश्याम लखमणि, शशि जायसवाल,अमित सेवा रामानी, दिव्यांक पाठक, प्रभुनाथ दाढ़ी, सतीश शर्मा,आयुष त्रिवेदी, चंदन शुक्ला, ऊपाल, बबलू सोनकर, सत्यम जायसवाल आदि थे।
