भारत की यह लगातार दूसरे दिन क्लीन स्वीप के साथ दूसरी जीत है. इससे पहले उसने सोमवार को महिला इवेंट के ग्रुप B में मालदीव को 3-0 से धोया था.

CTTC 2026: राजधानी में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम ने दूसरे दिन भी अपना शानदार फॉर्म जार रखा है. इस कड़ी में उसने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ महिला टीम इवेंट में 3-0 से जीत दर्ज की. भारत की तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर सीधे गेमों में 3-0,3-0 से जीत अपने नाम की. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम मे खेले गए इस मैच में भारत की ओर से श्रीजा अकुला, स्वास्तिका घोष और सुतीर्था मुखर्जी उतरी थीं और इन तीनों के सामने श्रीलंका की ओर से तमादी कविंद्या अलागियावाडु, बिमांडी संदींसा स्वर्नाश्री बांद्रा और दिव्या धारणी चा गमागे उतरी थीं.यह महिला टीम का स्टेज 2 में ग्रुप F का राउंड 1 का मुकाबला था. पहले महिला सिंगल में श्रीजा अकुला ने तमादी कविंद्या अलागियावाडु तीन सीधे गेम में मात दी. उन्होंने अपने तीनों गेम 11-8, 11-3 और 11-5 से अपने नाम किए. इसके बाद दूसरे मैच में स्वास्तिका घोष की भिड़ंत बिमांडी संदींसा स्वर्नाश्री बांद्रा से हुई. स्वास्तिका के लि भी मुकाबला बहुत ही आसान रहा और उन्होंने अपना यह मैच 11–6, 11–7 और 11–7 के स्कोर लाइन 3-0 से अपने नाम किया.इस राउंड के तीसरे और अंतिम मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने दिव्या धारणी चा गमागे को 11-5, 11-2 और 11-6 से मात दी. इस तरह भारत तीनों मैचों के आधार पर 3-0 इस मैच में अपनी जीत लिख दी. भारतीय महिला टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी क्लीन स्वीप जीत है.इससे पहले उसने सोमवार को टूर्नामेंट के पहले ही दिन मालदीव की टीम को 3-0 से धोया था. इस मुकाबले में भारत की ओर से सुतीर्था मुखर्जी, यशस्वनी घोरपड़े और स्वास्तिका घोष टेबल टेनिस की इस बाजी मे चुनौती देने उतरी थीं. भारतीय टीम ने यहां भी तीनों मैचों में अपनी सभी गेम जीतकर 3-0 से जोरदार जीत अपने नाम की थी.
