डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया भूमिपूजन, कहा शहर की सुगम यातायात के लिये यह परियोजना हैं “मिल का पत्थर”

221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क 17.4 मीटर होगा चौड़ा
वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। रविवार को चौक थाना के पास इस परियोजना का विधिवत् भूमि पूजन हुआ। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। भूमि पूजन के बाद सबसे पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। इसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू होगा। लंबे समय से चर्चा में रही दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
