भोजूबीर रामलीला: ऋतु वर्णन, हनुमान जी का समुद्र पार गमन और जानकी मिलन की भव्य लीला

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर क्षेत्र में आयोजित रामलीला में लीला में सबसे पहले शरद ऋतु के मनमोहक और प्राकृतिक सौंदर्य का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात कथा आगे बढ़ी और सीता की खोज में निकले संकटमोचन हनुमान जी द्वारा विकट समुद्र को पार करने के साहसिक प्रसंग का मंचन हुआ।हनुमान जी के पराक्रम और उनकी अटूट भक्ति का यह दृश्य देखकर पूरा पंडाल ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा। लीला के अंतिम चरण में अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमान जी के संवाद तथा जानकी मिलन के भावुक प्रसंग ने सभी की आंखें नम कर दीं। इस दौरान भगवान श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *