भोजूबीर रामलीला: गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभु श्री राम की बारात

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर की प्राचीन रामलीला में रविवार को भव्य राम बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयघोष के बीच निकली इस बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुष्पवर्षा और जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा मार्गराम बारात की शुरुआत नटिनियादाई मंदिर से बारात निकली जो विभिन्न मांगों से होकर रामलीला मैदान परिसर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने छतों से बारात पर फूलों की बारिश की और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई विवाह की रस्मेंरामलीला मैदान पहुंचने पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विवाह का सजीव व मनमोहक मंचन किया गया। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक रीतियों के बीच विवाह की समस्त रस्में पूरी की गईं। संयोजन में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संरक्षक अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष बीरबल यादव, उपमंत्री नंदलाल गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, मंच व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी पाठक और स्वतंत्र कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *