रावण के अट्टहास से गूंजा भोजूबीर रामलीला परिसर

Share News

शिव तांडव और भगवान विष्णु के विराट स्वरूप की प्रस्तुति ने मोहा मन

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर रामलीला में मंगलवार को रावण जन्म, देव स्तुति, शिव तांडव और भगवान विष्णु के विराट स्वरूप के दर्शन की लीला का मंचन किया गया। रावण जन्म की लीला में कलाकारों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। रावण की भूमिका निभाने वाले रमेश मौर्या ने अपने जीवंत अभिनय से प्रभाव छोड़ा। उनका रावण के स्वरूप में अट्टहास दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।रावण ने भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव तांडव का पाठ प्रस्तुत किया। तांडव की प्रस्तुति के दौरान रामलीला परिसर शिवमय नजर आया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद भगवान विष्णु के विराट स्वरूप के दर्शन की लीला प्रस्तुत की गई। भगवान विष्णु की भूमिका मनोज कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। उनके सजीव अभिनय और प्रभावशाली रूप ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विराट स्वरूप के मंचन के दौरान रामलीला परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।रामलीला देखने के लिए दर्शक पहुंचे। मंचन के दौरान कलाकारों के संवाद, अभिनय और पारंपरिक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। देर रात तक परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों की उपस्थिति रही।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *