
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर रामलीला मैदान पर बुधवार को अयोध्या के राजा राम और उनके छोटे भाई भरत का ऐतिहासिक मिलाप अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन प्रसंग के गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैदान में उपस्थित रहे। जैसे ही प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान (सजाने गए रथ) से उतरे और भाई भरत से गले मिले, पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस भावुक क्षण को देखकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

राम-भरत मिलाप की इस जीवंत झांकी ने त्रेता युग के उस प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिसमें 14 वर्षों के वनवास के बाद भाई का भाई से मिलन हुआ था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का आनंद लिया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।संयोजन में अरविन्द सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री विजय कुमार अस्थाना, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, उपाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा तथा मंच व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी पाठक आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
