
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के सातवें दिन निःशुल्क 70 वर्ष के ऊपर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड शिविर में 20 लाभार्थियों के कार्ड बना और 50 आभा कार्ड बनाए गए। मेडिकल हेल्पलाइन की मुख्य संयोजक शशिबाला शाह का मुख्य संयोजक अग्रसेन जयंती समारोह प्रद्युम्न अग्रवाल ने सम्मान किया। प्रद्युम्न अग्रवाल ने सभी सह संयोजकों का समर्पण भाव की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्वागत प्रद्युम्न साह संचालन सौरभ अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन भूपेंद्र अग्रवाल नें दिया। पुलक साह को मेडिकल डायरेक्टरी पूरी रुपरेखा बनाने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमिता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि थे।
